Tuesday, March, 24,2026

मंदिर में करवाई शादी, कुछ ही घंटों में दुल्हन फरार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में बिंदायका थाना पुलिस ने दो मुख्य महिला आरोपियों और एक दलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लुटेरी दुल्हन और उसकी मुंहबोली मां शामिल हैं, जबकि शादी करवाने वाला मुख्य बिचौलिया पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम दास निवासी बावरला, जोधपुर (पहले गिरफ्तार दलाल), वंदना उर्फ कोमल गज, लालडोरा, नई दिल्ली (लुटेरी दुल्हन) और आरती उर्फ लक्ष्मी, अंबेडकर पार्क के पास, प्रह्लादपुर, नई दिल्ली (मुंहबोली मां) शामिल हैं। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि यह गिरोह शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले दलाल के माध्यम से शादी का प्रस्ताव रखा जाता, फिर महिला आरोपी दुल्हन बनकर शादी करती थी। शादी के बाद रात के समय दुल्हन घर में रखे नकद रुपए, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी।

ठगी की राशि गिरोह के सदस्य सन्नी, प्रवीण, विक्रम दास आदि में बांट ली जाती थी। इस गैंग ने गत वर्ष पीड़ित अखिलेश शर्मा के साथ इसी प्रकार की धोखाधड़ी की थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी विक्रम वैष्णव और उसके साथियों ने शादी करवाने के नाम पर उससे 2.10 लाख रुपए लिए। 30 जून 2025 को दिल्ली के एक मंदिर में सुनियोजित तरीके से शादी करवाई गई। शादी के कुछ समय बाद ही दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से ठगी करने का पूरा तरीका कबूल कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery