Thursday, January, 29,2026

राजस्थान ज्ञान, कला और संस्कृति की पुण्यभूमिः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान ज्ञान, कला और संस्कृति की पुण्यभूमि है और राज्य सरकार प्रदेश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गुरुवार को 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय है, जहां वृक्षों, नदियों, पर्वतों और प्रकृति के हर रूप की पूजा की जाती है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा लें और गौरव का अनुभव करें। उन्होंने साहित्य को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

विचारों का उत्सव है जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की धरती सदियों से ज्ञान, कला और संस्कृति की संवाहक रही है। आमेर का किला, हवा महल जैसी धरोहरें यहां की सांस्कृतिक चेतना को दर्शाती हैं। पृथ्वीराज रासो राजस्थान की वीरगाथात्मक परंपरा का अद्वितीय उदाहरण है। मीरा की भक्ति, ढोला-मारू की प्रेम कथाएं और विजयदान देथा, कन्हैयालाल सेठिया, कोमल कोठारी जैसे साहित्यकार प्रदेश की साहित्यिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल विचारों का उत्सव और साहित्य का महासागर है, जो राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर और सशक्त करता है।

सेक्युलरिज्म का कोई क्रैश कोर्स नहीं होता: जावेद

बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने सत्र 'जावेद अख्तर- पॉइंट्स ऑफ व्यू' में सेक्युलरिज्म पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म का कोई क्रैश कोर्स नहीं होता। अगर कोई सेक्युलरिज्म सिखाने का दावा करता है तो वह फेक होगा। सेक्युलरिज्म हमारे आसपास के माहौल से मिलता है, यह एक वे ऑफ लाइफ है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह संस्कार अपने नाना-नानी से मिले। सत्र 'इंडिया इन उर्दू: उर्दू इन इंडिया' में जावेद अख्तर ने कहा कि भाषा कभी धर्म या समाज की भाषा नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाषा रीजन की होती है, रिलीजन की नहीं।

साहित्य ने हर दौर में किया राष्ट्र निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अनुसार गुलदस्ते गुलदस्ते की जगह पुस्तक भेंट करनी चाहिए, - क्योंकि पुस्तक पीढ़ियों तक ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। साहित्य ने इतिहास के हर कालखंड में समाज और राष्ट्र को दिशा दी है, चाहे विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध चेतना जगानी हो, स्वतंत्रता आंदोलन में जोश भरना हो या युद्ध के समय सेना का मनोबल बढ़ाना हो। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जेएलएफ निदेशक नमिता गोखले, विलियम डेलरिंपल, संजय रॉय सहित अनेक ख्यातनाम साहित्यकार और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery