Tuesday, September, 29,2026

टंकी खुली तो निकली गंदगी, गंदा पानी देख दंग रह गए लोग

जयपुर: गांधी पथ पश्चिम की किंग्स कोर्ट सोसायटी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द से बिगड़े हालात के बीच बुधवार को जब पानी की टंकी खोली गई तो अंदर की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। टंकी की सफाई के दौरान गंदगी निकली और बदबूदार पानी सामने आया। सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पहली बार टंकी की सफाई होते देखी है। इधर, बीमारी की वजह का राज अभी रिपोर्ट में छिपा है और चिकित्सा विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी सोसायटी पहुंची तथा पानी के सैंपल लिए।

बुधवार को पहली बार बी ब्लॉक की टंकी की सफाई करवाई गई। इसी ब्लॉक में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। सोसायटी में ए, बी, सी और डी ब्लॉक हैं। बी ब्लॉक में करीब 50-60 परिवार प्रभावित बताए गए हैं, जबकि ए, सी और डी ब्लॉक में करीब 10 से 15 लोग प्रभावित हैं। बुधवार को भी लोगों ने उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत की। चिकित्सा टीम ने मरीजों को दवाइयां भी दीं और स्थिति पर लगातार नजर रखी।

सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार

चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को पानी के सैंपल लिए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बुधवार को भी अलग-अलग स्रोतों से पानी के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की असली वजह साफ होगी। शुरुआती आशंका दूषित पानी से संक्रमण की है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में किंग्स कोर्ट सोसायटी में 250 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की चपेट में आ चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery