Saturday, September, 05,2026

दुबई में छिपा था मास्टरमाइंड जयपुर लेकर पहुंची एजीटीएफ

जयपुर: जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण और फिरौती मांगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी का विदेश भागकर बच निकलने का मंसूबा धरा रह गया। जयपुर से दुबई पहुंची एजीटीएफ ने आरोपी की को अबू धाबी इंटरपोल की मदद से डिटेन कर लिया। प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम करण को गुरुवार देर रात जयपुर लेकर पहुंची। आरोपी करण आसवानी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। उसकी तलाश में एजीटीएफ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में थी। उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद जानकारी अबू धाबी इंटरपोल को साझा की गई। इसके बाद दुबई में उसे डिटेन कर लिया गया।

रास्ते में ही किया था व्यापारी का अपहरण

मामले की शुरुआत 20 अगस्त 2025 को हुई थी। खोह नागोरियान थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता घर से वैशाली नगर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ परिचित और चालक योगेश भी था। बाद में मोबाइल बंद आने पर परिजन परेशान हो गए। अगले दिन व्यापारी के मोबाइल से परिजनों को फोन आया और अपहरण की जानकारी देकर फिरौती की रकम की मांग की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र नाथ दत्ता और उनके चालक योगेश को सुरक्षित छुड़ा लिया। जांच आगे बढ़ी तो अपहरण की पूरी साजिश सामने आने लगी।

साथी एक-एक कर पकड़े गए, करण हो गया था फरार

जांच में हर्ष गौतम, कनक गांगुली और अजय बेनीवाल उर्फ शाका की भूमिका सामने आई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी पहनकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। अपहृत लोगों को अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया और परिजनों से फिरौती मांगी गई। हर्ष गौतम के कब्जे से अपहृत व्यक्तियों की इनोवा क्रिस्टा बरामद हुई। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त की। जांच में आगरा सहित अन्य स्थानों पर अपहृत लोगों को बंधक बनाकर रखने की जानकारी सामने आई।

देश से भागा, तो पुलिस ने विदेश तक किया पीछा

जांच में करण की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार रहा। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी कराया गया। तलाश तेज हुई तो पता चला कि करण देश छोड़कर दुबई भाग चुका है। इसके बाद एजीटीएफ ने उसकी तलाश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया। रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के साथ अबू धाबी इंटरपोल से लगातार संपर्क रखा गया। आरोपी से जुड़ी सूचनाएं और उसकी लोकेशन इंटरपोल को उपलब्ध कराई गई। आखिरकार दुबई में उसका ठिकाना ट्रेस कर लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery