Sunday, July, 26,2026

अब AI बताएगा ट्रेन की खराबी, खातीपुरा बना रेलवे का हाईटेक हब

जयपुर: जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर 205 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। इसी के साथ वे जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इससे पूर्व रेल मंत्री बीकानेर में रेलवे स्टेशन पर सुबह बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार खातीपुरा में बनाया गया यह टर्मिनल प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक कोचिंग टर्मिनल है। नए टर्मिनल के शुरू होने से ट्रेनों के रखरखाव और मरम्मत कार्य में तेजी आएगी। यहां स्थापित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित
अंडरगियर स्कैनिंग सिस्टम ट्रेन के कोच के निचले हिस्से की जांच कर मात्र तीन मिनट में संभावित खराबी का पता लगा सकेगा। इससे सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ निरीक्षण में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा।

आधुनिक कोच लिफ्टिंग सिस्टम लगाया

टर्मिनल में आधुनिक कोच लिफ्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से एक साथ चार कोचों को उठाकर उनकी मरम्मत की जा सकेगी। इसके अलावा बोगी ड्रॉप पिट जैसी उन्नत सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसी एक कोच या बोगी में खराबी आने पर पूरे रैक को अलग करने की आवश्यकता नहीं होगी और मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। रेलवे ने यहां वंदे भारत, अमृत भारत, डेमू तथा एलएचबी सहित सभी प्रकार की ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था की है। विशेष रूप से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लिए अलग पिट लाइनें बनाई गई है, जिससे इनके संचालन और रखरखाव में सुविधा होगी।

ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता बढ़ेगी

मेगा कोचिंग टर्मिनल में आधुनिक वाशिंग लाइन, निरीक्षण लाइन, मरम्मत शेड, स्टेबलिंग लाइन, व्हील लेथ लाइन और स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। कर्मचारियों की सुविधा के लिए फोर-लेवल कैटवॉक और उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। रेलवे का मानना है कि इस परियोजना से जयपुर जंक्शन पर कार्यभार कम होगा, ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में नई रेल सेवाओं के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। इससे यात्रियों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery