Monday, April, 06,2026

JDA जयपुर में लाएगा पांच नई लैंड पूलिंग योजनाएं

जयपुर: जेडीए शहर के नियोजित विकास को नई ऊंचाई देने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुरूप नेडीए ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पांच नई लैंड पूलिंग योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें महल रोड पर दो, आगरा रोड पर एक, कालवाड़ रोड पर एक (सबसे बड़ी) और मुहाना मंडी क्षेत्र में एक योजना शामिल है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई और जल्द ही इन पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

जेडीए पहले ही दो लैंड पूलिंग योजनाओं पर काम शुरू कर चुका है। इनमें शिवदासपुरा क्षेत्र में 166 हेक्टेयर भूमि पर योजना और फागी रोड पर (रिंग रोड जंक्शन के पास) 170 हेक्टेयर भूमि पर योजना शामिल हैं। इन दोनों योजनाओं का अनुभव बताता है कि खातेदारों की मांगों का समय पर समाधान योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

क्या है योजना ?

लैंड पूलिंग योजना के तहत खातेदारों की सहमति से भूमि एकत्र कर विकसित की जाती है और फिर विकसित भूमि का हिस्सा पुन खातेदारों को लौटाया जाता है। 55% विकसित भूमि खातेदारों को मिलती है। 15% सड़क, 15% सुविधाओं, 5% EWS/LIG और 10% जेडीए के लिए और अधिग्रहण प्रक्रिया से बचने के कारण समय की बचत होती है।

महल रोड के पश्चिम में औद्योगिक क्षेत्र वाली योजना

  • ग्राम रामचंद्रपुरा व रामपुरा उर्फ कंवरपुरा में 127.08 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ।
  • मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुसार प्रमुख भू-उपयोग औद्योगिक (58.57%)
  • रिक्रिएशनल क्षेत्र (10.85%)
  • प्रस्तावित सड़के: 200 फीट, 100 फीट, 80 फीट, 60 फीट एवं 40 फीट चौड़ी
  • महल रोड से 200 फीट चौड़ी सड़क द्वारा सीधी पहुंच
  • यह योजना औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगी।

महल रोड के पूर्व में आवासीय क्षेत्र वाली योजना

  • ग्राम रामचंद्रपुरा, विधाणी, रामपुरा (कंवरपुरा), जयचंदपुरा व विमलपुरा में 266.42 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ।
  • प्रमुख भू-उपयोग आवासीय (71% से अधिक)
  • रिक्रिएशनल (1.27%) एवं वॉटर बॉडी
  • प्रस्तावित सड़कें: 200, 100, 80,60 एवं 40 फीट चौड़ी
  • महल रोड से 200 फीट चौड़ी सड़क से संपर्क
  • यह योजना आवासीय विकास पर केंद्रित होगी।

कालवाड़ रोड पर 445 हेक्टेयर में सबसे बड़ी योजना

  • कालवाड़ रोड के दाई ओर, तहसील कालवाड़ के ग्राम धर्मपुरा, गजाधरपुरा एवं सांचोटी में 445 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ।
  • उत्तरी दिशा में वंदे मातरम एन्क्लेव (पूर्व स्वीकृत) स्थित
  • भू-उपयोग: U2, HIZ एवं आवासीय
  • आवासीय: 42.16 हेक्टेयर
  • U2/HIZ: 381.94 हेक्टेयर
  • सबसे बड़ी योजना है। इसमे 200 फीट की दो एवं 100 फीट की दो सड़कें प्रस्तावित है।

मुहाना मंडी क्षेत्र में योजना

  • मुहाना मंडी के दक्षिण-पूर्व में जमवाय माता मंदिर के पास, ग्राम सांगानेर व जयसिंहपुरा उर्फ जोतड़ावाला में 41.40 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित।
  • प्रमुख भू-उपयोग आवासीय (61.92%)
  • पब्लिक एवं सेमी-पब्लिक (18.08%)
  • 200, 80, 60 एवं 40 फीट चौड़ी सड़कें
  • यह योजना मुहाना मंडी क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी।

आगरा रोडः हेरिटेज सिटी थीम

  • ग्राम खोरी रोपाड़ा (रिंग रोड के निकट) में 150
  • हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ।
  • संपूर्ण भूमि मिश्रित भू-उपयोग
  • जयपुर परकोटे की तर्ज पर चौपड़, गेट एवं मार्केट

120 फीट सड़क पर दुकानें, पीछे आवासीय मकान मकानों के आगे 40 फीट सडक
आंतरिक सडकें: 60 फीट एवं 40 फीट
यह योजना हैरिटेज थीम पर विकसित की जाएगी।

जेडीसी की बैठक में किया मंथन

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांचों योजनाओं के भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, खातेदारों की सहमति प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इन योजनाओं से शहर के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। औद्योगिक, आवासीय, हेरिटेज एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। खातेदारों को पारदर्शी मुआवजा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेगी। जेडीए अब इन प्रस्तावों को शीघ्र अधिसूचना एवं सहमति प्रक्रिया में ले जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को जल्द मूर्त रूप दिया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery