Monday, June, 01,2026

मुहाना में हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाने पर चला बुलडोजर

जयपुर: अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जयपुर कमिश्नरेट और जेडीए की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को मुहाना थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर शंकर लुहार की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। डिग्गी रोड स्थित इस कार्रवाई में करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य की लगभग 200 वर्ग गज सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया। पुलिस प्रशासन अब ऐसे अपराधियों की सूची तैयार करने में जुट गया है, जिन्होंने अपराध के दम पर अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मुहाना थाना क्षेत्र में बेशकीमती सरकारी जमीन पर पिछले 12-13 वर्षों से कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर उसने पक्का निर्माण कर आवास बना लिया था। यह अवैध कब्जा स्टेट हाईवे डिग्गी रोड पर स्थित होने के कारण यातायात व्यवस्था को भी बाधित कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर आरोपी उन्हें धमकाकर भय का माहौल बनाता था।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर विशेष अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क और ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

दो माह से चल रही थी कार्रवाई की तैयारी

मुहाना थाना प्रभारी गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया करीब दो महीने पहले शुरू की गई थी। थाना स्तर पर जेडीए को पत्र भेजकर भूमि का रिकॉर्ड मंगवाया गया, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व जमीन का चिह्नीकरण किया गया और बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अपराध का लंबा रिकॉर्ड, कई धाराओं में FIR

हिस्ट्रीशीटर शंकर के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 11 आपराधिक एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा सीआरपीसी की धारा 151 और 110 तथा बीएनएसएस की धारा 129 के तहत कई इस्तगासे भी न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास वर्ष 2015 से लगातार दर्ज है।

अवैध कब्जा था यातायात में बाधा

आरोपी द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण डिग्गी रोड स्थित स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित होता था और वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी। आसपास के लोग विरोध करने से डरते थे, क्योंकि आरोपी द्वारा धमकी और दबाव बनाया जाता था।

अपराधियों की बनेगी सूची

अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कमिश्नरेट स्तर पर ऐसे हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। सभी की संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार कुर्क या ध्वस्त किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery