Thursday, July, 02,2026

फुटपाथ पर 'सरकारी पार्किंग'! पैदल यात्री सड़क पर

जयपुर: प्रदेश सरकार एक ओर सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है, वहीं राजधानी जयपुर में नगर निगम स्वर्य जगह-जगह फुटपाथों पर पार्किंग का ठेका देकर शुल्क वसूल रहा है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नियम केवल आम लोगों के लिए हैं या सरकारी एजेंसियों पर भी समान रूप से लागू होंगे। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल अशोक मार्ग, सी-स्कीम, इंदिरा बाजार स्थित रायसर प्लाजा और राजमंदिर सिनेमा के बाहर फुटपाथों पर बाकायदा पार्किंग संचालित हो रही है, जिन फुटपाथों का निर्माण पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए किया गया था, वहां वाहन खड़े कर शुल्क वसूला जा रहा है। विडंबना यह है कि स्वायत्त शासन विभाग ने हाल ही में सभी नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि फुटपाथों और सार्वजनिक सड़कों से पार्किंग हटाई जाए। नई पार्किंग नीति और बायलॉज तैयार किए जा रहे हैं तथा नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर तक दर्ज कराने की तैयारी है, लेकिन राजधानी में ही नगर निगम की व्यवस्था इन निर्देशों के विपरीत दिखाई दे रही है।

यहां फुटपाथ बने पार्किंग स्थल

  • अशोक मार्ग
  • सी-स्कीम क्षेत्र
  • इंदिरा बाजार
  • रायसर प्लाजा
  • राजमंदिर सिनेमा के बाहर

राजमंदिर पार्किंग की दरें

  • पहले 3 घंटे: दोपहिया ₹20, चौपहिया ₹40
  • 3 से 12 घंटे: दोपहिया ₹30, चौपहिया ₹60
  • मासिक पासः दोपहिया ₹1200, चौपहिया ₹2000

फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा

फुटपाथों पर पार्किंग के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सरकार सुरक्षित फुटपाथ और पैदल यात्री सुविधाओं की बात कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।

सबसे बड़ा सवाल

सरकार कह रही है कि फुटपाथ खाली होंगे, अवैध पार्किंग हटेगी और एफआईआर तक होगी, लेकिन जब फुटपाथों पर पार्किंग का ठेका खुद नगर निगम ने दे रखा है तो कार्रवाई आम नागरिकों पर होगी या अपने ही सिस्टम पर?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery