Friday, February, 13,2026

फर्जी 'रेडियोएक्टिव प्लेट' से रचा था करोड़ों का खेल

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिला बनीपार्क थाना पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी रेडियोएक्टिव प्लेट और दुर्लभवस्तुओं के नाम पर देशभर के व्यापारियों से 25 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था, जिसमें आलीशान ऑफिस, फर्जी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के नकली प्रमाणपत्र तक शामिल थे।

बनीपार्क थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिता-पुत्र विनय उर्फ बिनय पोद्दार और विकास उर्फ विकास पोद्दार हैं, जो जयपुर के माधोसिंह रोड, बनीपार्क के निवासी हैं। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इन्हें पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर इलाके से गिरफ्तार किया।

डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि विनय पर सांगानेर, बनीपार्क, जालूपुरा, पंजाब और दिल्ली में कुल 10 मामले दर्ज हैं, जबकि विकास पर बनीपार्क थाने में 5 केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दुर्लभ पेंटिंग्स, मैजिकल चश्मा, सुलेमानी माला और ठगी से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए।

इससे पहले पुलिस गिरोह के 10 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सी-स्कीम के अजीत सिंह उर्फ अजय सिंह, शास्त्री नगर के सत्यनारायण अनोरिया, मुंबई के गणेश केशवराव इंगोले, गाजियाबाद के अमित गुप्ता, राकेश कुमार गोयल, आगरा के सन्नी जैन, केरल के चंद्र सैन पानिकर, गाजियाबाद के आशीष कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी शिवानी गुप्ता तथा बनीपार्क के भवानी सिंह शेखावत शामिल हैं। एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरोह ने 'रेसल एनर्जी' नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठगा।

नकली सर्टिफिकेट दिखाकर करते थे शिकार

गिरोह ने फर्जी कंपनियों जैसे सिप्री, रेसल एलेकेन फॉन्वी और बीएमडब्ल्यू प्रेशियस मेटल ट्रेड लिंकर के नाम से जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में लग्जरी ऑफिस खोले। वे रेडियोएक्टिव प्लेट, दुर्लभ पेंटिंग्स, मैजिकल मिरर, चश्मा और सुलेमानी माला जैसी वस्तुओं को 500 करोड़ रुपए प्रति इंच की कीमत बताकर लोगों को लुभाते थे। पीड़ितों को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क), नासा, डीआरडीओ और रक्षा मंत्रालय के फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर विश्वास दिलाया जाता था।

ठगी के पीड़ित और राशि का विवरण

गिरोह ने देशभर के व्यापारियों को निशाना बनाया। हैदराबाद के नंदकिशोर से 5.05 करोड़ रुपए, कोलकाता के दिलीप अग्रवाल से 3.09 करोड़ रुपए, इंदौर के नावेद हसन से 4.80 करोड़ रुपए, दिल्ली के अजय कुमार जैन से लगभग 8 करोड़ रुपए, सवाई माधोपुर के गोपाल लाल शर्मा से 1.25 करोड़ रुपए, जयपुर के रवींद्र फतेहपुरिया से 25 लाख रुपए तथा जयपुर के महेशचंद मीणा से 2.50 करोड़ रुपए ठगे गए। कुल मिलाकर 25 करोड़ से अधिक की ठगी की गई। इन मामलों में बनीपार्क, सांगानेर और जालूपुरा थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पीड़ितों का कहना है कि फर्जी दस्तावेज इतने असली प्रतीत होते थे कि वे आसानी से झांसे में आ गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery