Sunday, July, 26,2026

15 करोड़ की चार पुलिया बदलेंगी जयपुर की कनेक्टिविटी

जयपुर: द्रव्यवती नदी पर बन रही चार नई पुलिया इस दीपावली शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात साबित हो सकती हैं। वर्षों से छोटी दूरी तय करने के लिए भी लंबा चक्कर लगाने को मजबूर लोगों को अब राहत मिलने वाली है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से इन पुलियाओं का निर्माण करा रहा है। यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हुआ तो दीपावली तक इन्हें आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे 12 से अधिक कॉलोनियों के हजारों लोगों का रोजाना का सफर आसान होगा।

प्रत्येक पुलिया 70 मीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। अब तक द्रव्यवती नदी के दोनों ओर बसे क्षेत्रों के बीच सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे समय के साथ ईंधन की भी बर्बादी होती थी और प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता था। नई पुलियाओं के शुरू होने के बाद यह तस्वीर पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। चारों पुलियाओं के पूरा होने से न केवल हजारों लोगों की रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी बल्कि द्रव्यवती नदी के दोनों किनारों पर बसे इलाकों के बीच वर्षों से बनी दूरी भी खत्म होगी। ट्रैफिक का दबाव कम होगा, ईंधन की बचत होगी और शहर के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्से की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी। दीपावली पर यह सौगात केवल चार पुलियाओं की नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के रोजाना के सफर को आसान बनाने वाले नए रास्तों की होगी।

कटेवा नगर पुलिया टी.एन. मिश्रा मार्ग तक होगा सीधा रास्ता

कटेवा नगर पुलिया शिव शक्ति नगर, देवी नगर, गोविंद मार्ग और कृष्णा विहार के निवासियों के लिए राहत लेकर आएगी। अभी इन क्षेत्रों के लोगों को पंडित टी.एन. मिश्रा मार्ग या कृष्णा हॉस्पिटल की ओर जाने के लिए जनपथ और आतिश मार्केट का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुलिया बनने के बाद इन इलाकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।

सनी ट्रेड सेंटर पुलिया

सनी ट्रेड सेंटर के पास बन रही पुलिया गुर्जर की थड़ी, प्रेम नगर और शांति नगर के लोगों की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म करेगी। शिप्रा पथ तक पहुंचने के लिए अब न्यू आतिश मार्केट होकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे दूरी घटेगी और स्थानीय यातायात भी सुगम बनेगा।

देवरी एसटीपी पुलिया

देवरी एसटीपी पुलिया मानसरोवर के शिप्रा पथ को बृहस्पति धाम मंदिर, जगन्नाथ पुरी और दुर्गापुरा से सीधे जोड़ेगी। वर्तमान में लोगों को महारानी पुलिया से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। नई पुलिया शुरू होने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच तेज और सुविधाजनक आवागमन संभव होगा।

रीको एसटीपी पुलिया सांगानेर की कई कॉलोनियों को मिलेगा नया रास्ता

रीको एसटीपी के आगे बन रही पुलिया कुंदन नगर, आसिंद नगर, जैन विहार और सांगानेर क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों को नई कनेक्टिविटी देगी। अभी लोगों को सांगानेर सेतु के रास्ते अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन पुलिया बनने के बाद सीधा आवागमन संभव हो जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery