Thursday, April, 30,2026

सावन में शिव भक्ति के साथ निकाय चुनाव की तैयारी

जयपुर:  राजनीति में अब पूजा-पाठ, प्रसाद और धार्मिक आयोजन भी रणनीति का हिस्सा बन चुके हैं। जयपुर में कांग्रेस अब खुलकर सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है। अन्नकूट, पौषबड़ा और होली मिलन जैसे बड़े आयोजनों के बाद अब सावन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी शिव मंदिरों में जलाभिषेक का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस का यह आयोजन सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति भी है। सावन में शिव भक्ति के जरिए जनता से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर आगामी निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी है। इस आयोजन के साथ-साथ जुलाई में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर और चुनावी मंथन भी होगा।

सांगानेर में होगा जलाभिषेक कार्यक्रम

कांग्रेस की ओर से जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मानसरोवर के मुहाना रोड स्थित शिव मंदिर में होगा, जिसमें जयपुर जिलाध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इससे कांग्रेस शहरी वोटर्स में शिव भक्ति के जरिए जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास करेगी। वहीं, सावन के माह में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कांग्रेस शहर के 16 ब्लॉकों में करीब 1 हजार पेड़ लगाएगी।

पहली बार पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने किया था सहस्त्रघट

कांग्रेस की ओर से सावन में हिंदुत्व को साधने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पहली बार तत्कालीन देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने सावन 2022 में प्रदेश के शिव मंदिरों में सहस्वघट और रुद्राभिषेक जैसे कार्यक्रमों का नेतृत्व किया था। रावत ने जयपुर, अलवर सहित देवस्थान विभाग के अधीन शिवालयों में भक्तों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक आयोजित किए थे। ये आयोजन कांग्रेस की धार्मिक पहल का हिस्सा थे, जिसे अब जयपुर में भी दोहराया जा रहा है।

आत्मीय और सांस्कृतिक रंग देने की कोशिश

सत्रों के बीच में लंच में राजस्थानी पारंपरिक व्यंजन दाल, बाटी और चूरमा के जरिए माहौल को आत्मीय और सांस्कृतिक रंग देने की कोशिश होगी। लंबे समय बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी इस तरह का आयोजन कर रही है। कहा जा रहा है कि साल 2005 के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी इस स्तर का कार्यक्रम फिर से शुरू कर रही है। आने वाले निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस धर्म, रणनीति और प्रशिक्षण तीनों को एक मंच पर लाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है। हालांकि कार्यक्रमों के दिन तय करने के लिए दो दिन बाद शहर जिलाध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी ने बैठक बुलाई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे 3 सत्र

निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की ओर से इसी माह जयपुर में मानसरोवर के कैसर गार्डन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें तीन सत्र होंगे- पहला सत्र सुबह 11 से 12 बजे तक, जिसमें राजनीति पर चर्चा होगी। दूसरा सत्र दोपहर 2 से 3 बजे तक आर्थिक नीति पर और अंतिम सत्र में शाम 5 से 6 बजे तक सामाजिक विषयों पर संवाद किया जाएगा। प्रत्येक सत्र में दो वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कुल छह बड़े चेहरे अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली, डॉ. सी.पी. जोशी और बी.डी. कल्ला राजनीति, आर्थिक और सामाजिक विषयों पर कांग्रेस की सोच बताएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery