Monday, October, 26,2026

जीरो एफआईआर की मांग नहीं हुई पूरी, अब कोर्ट जाएगी कांग्रेस

जयपुर: एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नरेट पर सोमवार शाम से चल रहा कांग्रेस का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। करीब 42 घंटे तक धरने और पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बावजूद कांग्रेस की मांग पूरी नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को लिखित जवाब सौंपा।

अब कांग्रेस कोर्ट का रुख करेगी। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे कमिश्नरेट के कमरा नंबर 9 में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं से मुलाकात की। बातचीत के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। दोपहर करीब 12.30 बजे कमिश्नर ने डोटासरा को लिखित जवाब सौंपा। सचिन मित्तल के अनुसार, रितु बराला 19 अक्टूबर को मोती डूंगरी थाने पहुंची थीं। जांच में पता चला कि दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में संबंधित मामले में 13 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। ऐसे में यहां जीरो एफआईआर दर्ज करना कानूनी रूप से उचित नहीं है।

दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की: डोटासरा

डोटासरा ने पुलिस के तर्क को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कानून की गलत व्याख्या की है और सरकार के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की यही कानूनी राय थी तो कांग्रेस को तीन दिन पहले ही लिखित में बता देना चाहिए था। अब पार्टी की लीगल टीम के परामर्श से राजस्थान हाई कोर्ट और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा। बीजेपी की ओर से आंदोलन को नौटंकी बताए जाने पर डोटासरा ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एफआईआर की मांग करना नौटंकी नहीं है। उन्होंने धरने में शामिल विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं, रितु बराला ने कहा कि सरकार के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं करना सत्ता का फेल्योर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery