Saturday, August, 01,2026

जयपुर में आज से सजेगा वैश्विक न्यायिक महाकुंभ

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय न्यायिक विमर्श का केंद्र बनेगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (सीएलए), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) तथा निवारण-मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होटल द ललित में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार शाम 6 बजे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और विधि मंत्री जोगाराम पटेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के न्यायाधीश, संवैधानिक पदाधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

न्यायिक सुधारों को नई दिशा देगा 'जयपुर डिक्लेरेशन-2026

सम्मेलन का समापन 2 अगस्त को होगा। वैलेडिक्टरी सत्र की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश विक्रम नाथ करेंगे। इस अवसर पर 'जयपुर डिक्लेरेशन ऑन पीस मेडिएशन-2026' को अंगीकृत किया जाएगा, जिसे भविष्य में मध्यस्थता से जुड़ी नीतियों और न्यायिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

मध्यस्थता के वैश्विक मॉडल पर होगी गहन चर्चा

तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान सात उच्चस्तरीय तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इनमें वाणिज्यिक, पारिवारिक, पर्यावरणीय, सामुदायिक और अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान, आपराधिक मामलों में पीड़ित-केंद्रित मेडिएशन, न्याय के शासन को सुदृढ़ करने में मध्यस्थता की भूमिका तथा वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery