Friday, December, 26,2025

देसी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हुई पिंकसिटी

जयपुर: क्रिसमस के मौके पर गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों से सराबोर हो गई। लंबी छुट्टियों के कारण पिंक सिटी पर्यटकों की पहली पसंद बनी रही। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। हालांकि, भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किले बढ़ा दी। शहर के ऐतिहासिक स्थलों जैसे आमेर किला, हवामहल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, नाहरगढ़, अल्बर्ट हॉल और जलमहल पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा रहा। सुबह से ही देसी-विदेशी सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। वरिष्ठ टूरिस्ट गाइड महेश कुमार शर्मा के अनुसार सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली, पंजाब, गुजरात और दक्षिण भारत से आए। होटल व्यवसायी मोहनलाल ने बताया कि शहर के होटलों को चुकिंग 100% है और किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। टेन, फ्लाइट व बस में बुकिंग एडवांस है।

ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

पर्यटकों की भारी आमद से शहर की प्रमुख सड़कें जाम से कराह उठी। आमेर रोड, नाहरगढ़ रोड, टोंक रोड, जीटी, जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल और मालवीय नगर क्षेत्र में घंटों जाम लगा रहा। वाहन रंग-रेंग कर चले। पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए, जबकि कई जगहों पर अवैध पार्किंग ने यातायात को और बाधित किया। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन पर्यटक शोर-शराबे और जाम से काफी परेशान नजर आए। जयपुर में जन मनाने निकले लोग ट्रैफिक जाम में देर रात तक फंसे रहे।

ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़े पर्यटक

  • आमेर किला: 16,179 पर्यटक (1,079 विदेशी), आय 16,53,810 रुपए।
  • हवामहल: 13,375 पर्यटक (150 विदेशी), आय 6,57,594 रुपए।
  • जंतर-मंतर: 12,135 पर्यटक (1,093 विदेशी), आय 8,00,304 रुपए।
  • अल्वर्ट हॉल: 8,159 पर्यटक (154 विदेशी), आय 4,95,442 रुपए।
  • नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क: 3,984 पर्यटक, आय 1,54,451 रुपए। इसके अलावा हाथी गांव में 501 पर्यटक्क (95 विदेशी) पहुंचे, जिससे 79,653 रुपए की आय हुई।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery