Friday, July, 17,2026

ATM नहीं उखड़ा तो ज्वेलरी शॉप लूट ले गए बदमाश

जयपुर: जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में बुधवार देर रात महज 45 मिनट के अंतराल में बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पहले एनएच-52 स्थित जैतपुरा में एटीएम उखाड़कर नकदी लूटने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर करीब 15 किमी दूर सामोद थाना क्षेत्र के ईटावा भोपजी बस स्टैंड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी कर फरार हो गए। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:40 बजे छह बदमाश कार में सवार होकर जैतपुरा स्थित एटीएम पहुंचे। उन्होंने सरियों और लाठियों से एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद रस्सी बांधकर कार से एटीएम को उखाड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एटीएम में रखी करीब पांच लाख रुपए की नकदी सुरक्षित बच गई। मशीन का कांच टूटने पर
लोग जाग गए। तभी रात्रि गश्त कर रही पुलिस चेतक भी वहां पहुंच गई। पुलिस को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

बदमाशों ने लगाई ज्वेलरी शॉप में सेंध

एटीएम लूटने में विफल रहने के करीब 45 मिनट बाद बदमाश सामोद थाना क्षेत्र के ईटावा भोपजी बस स्टैंड पहुंचे। यहां शुभम ज्वेलर्स की दुकान का शटर रस्सी की मदद से तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सामोद थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात बस स्टैंड स्थित शुभम ज्वेलर्स की दुकान पर हुई है। इस संबंध में तुलसीराम कुमावत ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

ठगी करने वाले 'एसएस गैंग' के जीजा-साला गिरफ्तार

जयपुर सहित अलग-अलग राज्यों में एटीएम बूथ पर 60 से ज्यादा लोगों के कार्ड बदलकर ठगी करने वाली एसएस गैंग के जीजा-साले को झोटवाड़ा पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार उर्फ आच्चू हरियाणा के भिवानी और उसका जीजा सुरेंद्र सांसी हरियाणा के हांसी का रहने वाला है। दोनों ने मिलकर एटीएम ठगी के लिए एसएस गैंग बना रखी है। यह गैंग 2019 से सक्रिय है। इस गैंग ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। गैंग ने पिछले दिनों झोटवाड़ा में 2-3 वारदातों को अंजाम दिया था। 8 जून को बैनाड़ रोड पर मदन मीणा के साथ हुई वारदात में आरोपियों के फुटेज मिले थे। टीम ने 900 कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों का रूट मैप तैयार किया और 250 किमी तक पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों हर सप्ताह शहर बदलकर आउटर एरिया में घूमते रहते हैं। ऐसे में कम भीड़‌भाड़ वाली जगह पर संचालित एटीएम बूथ के पास खड़े रहते थे। वहां जैसे ही कोई पैसे निकालने आता तो उसे बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। उसी समय एटीएम कार्ड धारक का पासवर्ड भी देख लेते हैं। इसके बाद तुरंत पैसे निकालकर जगह बदल लेते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery