Tuesday, August, 12,2025

मंत्री जोगाराम ने पूर्व सीएम गहलोत को बताया पलटूराम

जयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री एवं जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जयपुर शहर, उत्तर और दक्षिण जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों का कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में स्वागत किया। इस अवसर पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने जानकारी दी कि 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले के 1100 बूथों ने सरल एप पर फोटो अपलोड कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में पटेल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें 'पलटूराम' कहा और आरोप लगाया कि वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। कार्यक्रम में जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी व संयोजक डॉ. एस.एस. आदि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery