Monday, June, 01,2026

जयपुर में पिकअप से मिला 2075 किलो विस्फोटक

जयपुर: बस्सी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लावारिस हालत में खड़ी पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आगरा रोड स्थित मोहनपुरा पुलिया के पास एक चाय की दुकान के सामने खड़ी इस पिकअप से पुलिस ने 63 कार्टन ऑप्टीस्टार एक्सप्लोसिव और 10 प्लास्टिक कट्टों में भरा अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया।

बरामद विस्फोटक सामग्री का कुल वजन करीब 2075 किलोग्राम है। पुलिस के अनुसार पिकअप में विस्फोटक तिरपाल की आड़ में छिपाकर रखा गया था। मौके से चालक फरार मिला और वाहन के स्टेयरिंग व दरवाजे दोनों लॉक थे। ऐसे में आशंका है कि रात की सख्त नाकाबंदी के चलते चालक वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। पिकअप भीलवाड़ा जिले के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे पुलिस अब पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया और पीईएसओ (पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन) को सूचना दी। पीईएसओ की टीम बस्सी पहुंचकर सैंपल लेगी, जिसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

नाकाबंदी के चलते पकड़ी गई पिकअप

एसीपी (आईपीएस) विनय डीएच ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस ने इलाके में सख्त नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शनिवार तड़के गश्त के दौरान मोहनपुरा पुलिया के पास संदिग्ध हालत में खड़ी पिकअप नजर आई। सूचना देने वाले ने गाड़ी में भरे कुछ संदिग्ध कार्टनों की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे 63 कार्टनों पर "ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव" लिखा मिला, जबकि नीचे 10 सफेद प्लास्टिक कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट भरा था। पिकअप भीलवाड़ा के मांडल शिवपुर निवासी ईश्वर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

खदानों में विस्फोट के आता है काम

जानकारी के अनुसार जो विस्फोटक पकड़ा गया वो अमोनियम नाइट्रेट है। जिसका उपयोग खदानों में विस्फोट के लिए किया जाता है। ऐसे में संभवतः चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व आसपास के जिलों में खनन के दौरान इसका उपयोग होना था। वहीं, गर्मी के मौसम में चित्तौड़ व भीलवाड़ा इलाकों में कुएं खोदने के दौरान भी इनका उपयोग होता है। जमीन पथरीली होने के कारण इन विस्फोटकों का वहां चोरी-छिपे इस्तेमाल होता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery