Friday, December, 26,2025

जगतपुरा में 2 से 15 जनवरी तक पतंगबाजी पर प्रतिबंध

जयपुर: सेना दिवस के अवसर पर जगतपुरा क्षेत्र में महल रोड-हरे कृष्णा मार्ग पर भारतीय सेना द्वारा आयोजित विमान परेड को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पतंगबाजी पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह पाबंदी क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में लागू रहेगी और 2 से 15 जनवरी तक अलग-अलग समय-स्लॉट में प्रभावी होगी। एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार विमान परेड के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। पतंग की डोर या मांझा विमानों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। निर्धारित समयावधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंध का समय

  • 2, 3 और 4 जनवरीः दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 5 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।
  • 6 जनवरी: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 7 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।
  • 8 जनवरी: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 9 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।
  • 10 जनवरी: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 11 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।
  • 12 जनवरी: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 13 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।
  • 14 जनवरीः दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • 15 जनवरीः सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery