Tuesday, July, 14,2026

नाबालिग दोस्तों ने ही किया दोस्त का सिर धड़ से अलग

जयपुर: मुहाना थाना इलाके में 14 जून से लापता 11 वर्षीय अजमत की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि मृतक के ही तीन नाबालिग दोस्त निकले, जिनकी उम्र 11 से 13 वर्ष के बीच है। पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों को निरुद्ध कर लिया है। इनमें दो सगे भाई और एक उनकी मौसी का लड़का शामिल है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 25 जून को अजमत का सिर कटा शव बरामद हुआ था। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान संभव नहीं थी। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और तीनों बाल अपचारी उसी कॉलोनी में उसके पड़ोसी थे।

थप्पड़ और थूकने का बदला लेने के लिए बनाया मर्डर प्लान

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक माह पहले 13 वर्षीय मुख्य बाल अपचारी ने अजमत की बहन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस पर विवाद हुआ और अजमत की बहन ने उसे थप्पड़ मार दिया, जबकि अजमत ने उसके मुंह पर थूक दिया। इसी अपमान का बदला लेने के लिए तीनों ने हत्या की साजिश रची।

पार्टी के बहाने बुलाया, नाले के पास तौलिए से उसका गला घोंटा

  • 14 जून, सुबह 8:15 बजेः अजमत अपनी बहन से बिस्कुट खाने के लिए पांच रुपए लेकर घर से निकला था। रास्ते में तीनों दोस्तों ने उसे रोक लिया और कोल्ड ड्रिंक व कुरकुरे की पार्टी का लालच देकर अपने साथ ले गए।
  • सुबह 9:15 बजे: चारों घर से करीब 700 मीटर दूर 14 फीट चौड़े नाले के पास पहुंचे। वहां तीनों ने मिलकर अजमत को नीचे गिराया और पहले तौलिए से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद मुख्य बाल अपचारी ने घर से लाए धारदार चाकू से उसकी छाती और गर्दन पर कई वार किए तथा सिर धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

घर आकर कपड़े धोकर सुखाएः वारदात के बाद तीनों अपने-अपने घर लौटे और खून से सने कपड़े धो दिए। दो सगे भाई सामान्य रूप से कॉलोनी में घूमते रहे, जबकि उनकी मौसी का लड़का डर के कारण घर से बाहर नहीं निकला। उसके असामान्य व्यवहार ने पुलिस का संदेह बढ़ाया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। तीनों पहली दूसरी कक्षा तक ही पढ़े हैं और बाद में पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राजः पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चारों बच्चे एक साथ जाते दिखाई दिए। लेकिन लौटते समय केवल तीन बाल अपचारी नजर आए, जबकि अजमत उनके साथ नहीं था। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश और वारदात का खुलासा हो गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery