Thursday, April, 30,2026

33 लाख की रिश्वत लेते दलाल ट्रैप, PWD एक्सईएन भी गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते एक दलाल को रंगे हाथों टैप किया। इसके साथ ही समानांतर कार्रवाई में के झुंझुनूं चिड़ावा से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई ने सड़क निर्माण और अलाइनमेंट प्रक्रिया में बड़े भ्रष्टाचार के खेल को उजागर कर दिया है। एसीबी जांच में सामने आया कि बग्गड़ से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट को लेकर यह पूरा मामला जुड़ा हुआ है।

परिवादी की खातेदारी जमीन को पहले सड़क सीमा में शामिल कर लिया गया था। बाद में अधिकारियों ने रिअलाइनमेंट के नाम पर उसे बाहर निकालने का लालच दिया। आरोपियों ने दावा किया कि जमीन की कीमत तीन से चार करोड़ रुपए है और अगर पैसा दिया जाए तो उसे सड़क सीमा से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बदले 75 लाख रुपए की मांग की गई, जो बाद में 33 लाख रुपए तय हुई। यह कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई, जबकि डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन और एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप को अंजाम दिया।

जयपुर से चिड़ावा तक रिश्वत का नेटवर्क

सड़क अलाइनमेंट का कार्य झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। इसी कंपनी का प्रतिनिधि याकूब अली रिश्वत की राशि लेने के लिए सक्रिय था। वह जयपुर के चित्रकूट स्थित कार्यालय से पैसे लेकर चिड़ावा जाने की तैयारी में था, जहां यह रकम एक्सईएन राकेश कुमार को सौंपी जानी थी। एसीबी टीम ने उसे चौमूं पुलिया के पास से 33 लाख रुपए के साथ पकड लिया। पूछताछ में सामने आया कि पैसे लेने के बाद याकूब ने राकेश कुमार से फोन पर बातचीत भी की थी। योजना के अनुसार यह रकम अगले दिन चिड़ावा में दी जानी थी, लेकिन उससे पहले ही एसीबी ने जाल बिछाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

उच्च पर भी शक अधिकारियों

दलाल की निशानदेही पर एसीबी की दूसरी टीम ने झुंझुनूं में चिड़ावा स्थित एक्सईएन राकेश कुमार के आवास पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच में यह भी सामने आया कि याकूब अली गजट नोटिफिकेशन में अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में दर्ज है और वह झुंझुनूं के किटाणा का निवासी है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में PWD के उच्च स्तर के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery