Thursday, October, 29,2026

महंगे शौक ने बनाया लुटेरा, तीन अरेस्ट

जयपुर: नाहरगढ़ थाना इलाके में जयलाल मुंशी के रास्ते में कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम में से 18.93 लाख रुपए, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने महंगे शौक और अय्याशी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फैजान (20) निवासी चीनी की बुर्ज, कोतवाली, मोहम्मद आदिल (21) निवासी कल्याणजी का रास्ता, कोतवाली और कैफ (21) निवासी पेंटर कॉलोनी, शास्त्री नगर हैं।

आरोपी कैफ ने कलेक्शन एजेंट की रेकी की थी। उसे पता चला कि एजेंट रोजाना 20 से 25 लाख रुपए का कलेक्शन
करते हैं। कैफ सीकर हाउस मार्केट में बैठकर एजेंट की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। इसके बाद उसने आदिल और फैजान को सूचना दी। दोनों स्कूटी से कलेक्शन एजेंट चंपालाल का पीछा करने लगे। करीब तीन किमी बाद जयलाल मुंशी का रास्ता में मौका मिलते ही वे नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के खुलासे के लिए एसीपी ओमप्रकाश गोदारा और एसएचओ भंवर सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery