Friday, February, 13,2026

2011 बैच से आगे के IPS के लिए केंद्रीय अनुभव जरूरी

जयपुर: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की केंद्रीय नियुक्तियों से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब 2011 बैच और उसके बाद के IPS अधिकारियों को केंद्र सरकार में IG (इंस्पेक्टर जनरल) या समकक्ष पद पर पैनल में शामिल होने के लिए कम से कम दो वर्ष का केंद्रीय अनुभव होना जरूरी होगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह केंद्रीय अनुभव SP या DIG स्तर अथवा उसके समकक्ष पद पर होना अनिवार्य किया गया है।

स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिन अधिकारियों ने केंद्र में सेवा नहीं दी है, उन्हें अब IG स्तर पर केंद्र में नियुक्ति नहीं मिल सकेगी।
गृह मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य केंद्र सरकार में वरिष्ठ पुलिस पदों पर ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है, जिन्हें केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव हो। इससे निर्णय प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक और प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आदेश का असर देशभर के कई राज्यों के IPS अधिकारियों पर पड़ेगा, खासकर उन अधिकारियों पर जिन्होंने अब तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम नहीं किया है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि इस नए नियम की जानकारी अपने-अपने IPS कैडर के अधिकारियों को समय रहते उपलब्ध कराई जाए।

नए नियम का असर किस पर पड़ेगा?

  • 2011 बैच और उसके बाद के सभी IPS अधिकारी सीधे प्रभावित होंगे।
  • बिना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों की IG स्तर पर केंद्र में तैनाती मुश्किल ।
  • अधिकारियों को अब कॅरिअर के शुरुआती वर्षों में केंद्रीय पोस्टिंग लेने पर देना होगा ध्यान।
  • राज्यों से केंद्र में जाने की प्रक्रिया और अधिक प्रतिस्पर्धी होगी।
  • अनुभव आधारित चयन से केंद्र में पुलिस नेतृत्व की गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery