Wednesday, September, 09,2026

ओबीसी प्रमाण पत्र की जांच में घिरे IAS आशीष मोदी

जयपुर: आईएएस अधिकारी आशीष मोदी के ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर केंद्र सरकार ने जांच तेज कर दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने वर्ष 2013 के चयन रिकॉर्ड और उस समय प्रस्तुत किए गए ओबीसी प्रमाण पत्र की जांच शुरू की है। केंद्र ने 30 अगस्त को झारखंड सरकार को पत्र भेजकर पूरे मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। मामला इस आरोप से जुड़ा है कि मोदी का चयन ओबीसी श्रेणी में हुआ था, जबकि वे कथित तौर पर सामान्य श्रेणी से संबंधित हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 350वीं रैंक पर ओबीसी श्रेणी से IAS में चयन हुआ था। अब केंद्र का फोकस इस बात पर है कि चयन के समय प्रस्तुत प्रमाण पत्र में दर्ज जाति और संबंधित सरकारी रिकॉर्ड में वास्तविक स्थिति क्या थी। जांच में यदि प्रमाणपत्र नियमानुसार गलत पाया जाता है तो उनकी नौकरी पर संकट आ जाएगा। आशीष मोदी कैडर बदलाव व पत्नी से विवाद को लेकर भी विवादों में रहे हैं। नागालैंड से उनका राजस्थान कैडर आईएएस अधिकारी भारती दीक्षित से विवाह के बाद बदला गया था। दोनों के बीच विवाद के बाद पुलिस मामला दर्ज हुआ बाद में समझौता हुआ और अदालत ने तलाक मंजूर किया।

ओबीसी पात्रता की होगी पड़ताल

बताया जा रहा है कि झारखंड की केंद्रीय ओबीसी सूची में 'मोदी' जाति का उल्लेख है, जबकि अग्रवाल समुदाय का नाम अलग से दर्ज नहीं है। इसी वजह से जांच अब प्रमाण पत्र में दर्ज वास्तविक जाति और उसकी ओबीसी पात्रता पर केंद्रित हो गई है। मोदी का परिवार वर्षों पहले राजस्थान से गिरिडीह पहुंचा था। करीबी लोगों के हवाले से परिवार के अग्रवाल समुदाय से जुड़े होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अंतिम स्थिति मूल दस्तावेजों और सरकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery