Saturday, October, 24,2026

राजस्थान रिफाइनरी पर घटेगा कर्ज का बोझ

जयपुर: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने राजस्थान रिफाइनरी से जुड़े करीब 50,000 करोड़ रुपए के कर्ज का पुनर्वित्तपोषण किया है। इससे कर्ज की लागत करीब 1.05 प्रतिशत अंक कम हो गई है। कंपनी को इस कदम से सालाना 470 से 550 करोड़ रुपए तक ब्याज बचने की उम्मीद है।

इसके साथ ही इक्विटी पूंजी बढ़ाने, महंगे कर्ज को इक्विटी में बदलने और राजस्थान सरकार से ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता मिलने से रिफाइनरी पर वित्तीय बोझ कम होने की संभावना है। एचपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल ने शुक्रवार को विश्लेषकों के साथ बातचीत में बताया कि कंपनी का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में सालाना ब्याज खर्च में करीब 1,000 करोड़ रुपए की कमी लाना है। पुनर्वित्तपोषण तीन अक्टूबर से प्रभावी हुआ है।

राज्य सरकार ने लगाए 1500 करोड़, HPCLने बदला 4300 करोड़ का कर्ज

रिफाइनरी की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए राजस्थान सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,500 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी लगाई है। वहीं, एचपीसीएल ने 4,300 करोड़ रुपए के उच्च ब्याज वाले ऋण को इक्विटी में बदल दिया है। कंपनी को इससे सालाना करीब 350 करोड़ रुपए के ब्याज खर्च में बचत होने की उम्मीद है। अगले एक-दो तिमाहियों में अतिरिक्त इक्विटी पूंजी जुटाने की भी योजना है। राजस्थान सरकार ने सालाना करीब 1,100 करोड़ रुपए का ब्याज-मुक्त ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है। एचपीसीएल को इसकी पहली किस्त मिल चुकी है।

रिफाइनरी में दिसंबर तक बढ़ेगा उत्पादन

बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित राजस्थान रिफाइनरी की वार्षिक क्षमता 90 लाख टन है। इसे 79,459 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है। इसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फिलहाल रिफाइनरी अपनी क्षमता के करीब 60 प्रतिशत पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि दिसंबर तक प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाकर सालाना 80 से 90 लाख टन के स्तर पर पहुंचा दी जाएगी।

चौथी तिमाही में 20 डॉलर से ऊपर जा सकता है रिफाइनिंग मार्जिन

रिफाइनरी ने सितंबर तिमाही में प्रति बैरल करीब 12 डॉलर का सकल रिफाइनिंग मार्जिन दर्ज किया। एचपीसीएल को उम्मीद है कि अधिक सल्फर वाले कच्चे तेल का प्रसंस्करण बढ़ने के साथ चौथी तिमाही में यह मार्जिन 20 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकता है। कौशल के अनुसार, अक्टूबर में रिफाइनरी से 4,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति होने की उम्मीद है। कंपनी को यह भी भरोसा है कि रिफाइनरी अक्टूबर में कर-पूर्व मासिक लाभ दर्ज कर सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery