Saturday, July, 05,2025

अब रेगिस्तान नहीं, हरियाली के लिए पहचाना जाएगा राजस्थान: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रेरणादायी नेतृत्व में संकल्प से सिद्धि की ओर चढ़ते हुए प्रदेश ने 'हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान' के रूप में एक नई हरित क्रांति का सूत्रपात किया है। राज्य सरकार ने राजस्थान की धरती को हरा भरा बनाने के इस महाभियान के तहत इस मानसून में प्रदेश भर में 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प किया है। इसके तहत अब तक 54 हजार 900 से अधिक स्थानों पर 50 लाख 87 हजार से अधिक की संख्या में पौधारोपण किया जा चुका है। पिछले साल भी इस अभियान के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे।

अभियान के सतत् एवं सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा हर जिले में आमजन की सहभागिता से एक मातृ वन भी विकसित किया जा रहा है। जनभागीदारी से यह अभियान नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और मरु प्रदेश कहलाने वाला राजस्थान हरे भरे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' को भी यह अभियान आगे बढ़ा रहा है।

5 सालों में लगाएंगे 50 करोड़ पौधे

राज्य सरकार ने 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत 5 सालों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में इस महाअभियान को पीएम के 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान से समायोजित किया गया है। पौधारोपण के बाद पौधे की निगरानी के लिए 'हरियाली राजस्थान' मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित की गई है, जिससे पौधे से वृक्ष बनने तक सार-सम्हाल, उसके स्वास्थ्य और अस्तित्व को पंजीकृत करने, ट्रैक करने के साथ ही उसकी सुरक्षा सुनिक्षित की जाएगी। पौधे को लगाने से लेकर उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प राजस्थान को एक हरित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में महत्व पूर्ण कदम है।

जन आंदोलन बन चुका अभियान

राज्य सरकार का यह महाअभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है. जिसमें हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट में की गई घोषणा के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में आमजन की सहभागिता से एक-एक मातू वन की स्थापना की गई है। स्मृति वन की तर्ज पर बनाए जा रहे इन मातृ वनों में आमजन अपने परिजनों की याद में उनके नाम पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे। इसके अतिरिक्त जन्मदिवस और सालगिरह के शुभ अवसर पर भी इस तरह का पौधरोपण कर हरित प्रदेश की दिशा में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बालेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को खंडार तहसील के बालेर कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण कर की। इसके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण स्थल बताया और कहा कि यह न केवल वन्यजीवों का घर है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश का गौरव है। मुख्यमंत्री ने बालेर क्षेत्र के प्रसिद्ध मीठे अमरूदों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery