Tuesday, July, 14,2026

CM को चिट्ठी लिखकर मंत्री ही कर रहे वायरलः डोटासरा

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की बैठक में राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैठक में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद शहीद स्मारक पर 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' आंदोलन का आयोजन किया गया। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार कोई निर्णय नहीं लेती। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि मंत्री ही मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिख रहे हैं और वायरल भी कर रहे हैं, ये तो सरकार ही लीक हो रही है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा कि उन्हें बार-बार चिट्ठियां लिखना बंद करना चाहिए। यदि उनके ऊपर कोई दाग लगे हैं तो सरकार के बाहर आकर उन्हें धोने का काम करें।

सांसदों-विधायकों का दल बदलना चिंताजनक

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में चुने हुए सांसदों और विधायकों का दल बदलना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि धन बल और केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का भय दिखाकर जनप्रतिनिधियों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

संगठन प्रदेशभर में चलाएगा अभियान

शहीद स्मारक पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि लोकतंत्र का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव हैं और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठने से लोकतंत्र कमजोर होता है। संगठन यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाएगा। इसके तहत जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर जनजागरण किया जाएगा तथा 20 अगस्त से पूरे राजस्थान में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery