Monday, December, 15,2025

अफसर और योजनाएं सरकार की, फिर पूरी क्यों नहीं

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सही कहते हैं कि अफसर किसी पार्टी के नहीं सरकार के होते है। लेकिन योजनाएं भी किसी पार्टी की नहीं, बल्कि सरकार की होती हैं। गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के बाईस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फुले सर्किल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार के समय शुरू की गई कई योजनाएं और परियोजनाएं
कागजों में अटकी पड़ी हैं। सड़कें, संस्थाएं और बिल्डिंगों से जुड़े फैसले आगे नहीं बढ़ रहे।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ घोषणाएं करती है और भूल जाती है, दो बजट हो चुके हैं लेकिन कार्रवाई शुरू नहीं हुई। दो बजट पेश कर दिए, पर उनमें की गई घोषणाओं पर काम शुरू ही नहीं हुआ। मेरे पास कई उदाहरण हैं कि हमारी सरकार के फैसले आज तक फाइलों में पड़े हैं। हमारी सरकार के फैसले भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, यह खाली घोषणा करने वाली सरकार है, काम कुछ नहीं कर रही। गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने उन्हें आधारहीन, भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

कर्नाटक विवाद पर बोले गहलोत - राजनीतिक दलों में अंदरूनी फैसले अलग

कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रहे विवाद पर गहलोत ने कहा कि राजनीतिक दलों में क्या वादे होते हैं, यह किसी को मालूम नहीं होता। मीडिया में जो बातें चलती हैं, वे सुनी-सुनाई होती हैं और वास्तविकता अलग होती है। हाईकमान निगाह रखे हुए है और सबका उस पर विश्वास है। कांग्रेस की यह खासियत है कि प्रदेशाध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों का हाईकमान पर पूरा भरोसा रहता है। बाहर की बातें अक्सर गलत होती हैं, जबकि अंदर फैसले अलग ढंग से होते हैं।

गहलोत के आरोप आधारहीनः राठौड़

गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता भजनलाल सरकार की सफल नीतियों से भयभीत हैं और झूठे आरोपों का सहारा ले रहे हैं। गहलोत सरकार में गुटबाजी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था थी, लेकिन अब भजनलाल सरकार ने बजट को 24 प्रतिशत बढ़ाकर 1 लाख 3 हजार करोड़ रुपए का विकास बजट बनाया है। पूंजीगत व्यय 26,645 करोड़ से बढ़कर 53,686 करोड़ हो गया है। एक दर्जन नई नीतियां जैसे औद्योगिक, एमएसएमई, खेल और पर्यटन नीति लागू हुई हैं। राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए, जिनमें 7.5 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जीएसडीपी में 19 प्रतिशत वृद्धि हुई है, प्रति व्यक्ति आय 1.66 लाख से बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery