Monday, June, 15,2026

गणगौर टीवी पर भक्ति, संस्कृति और लोक परंपरा का वाहक बनेगा 'हरजस'

जयपुर: राजस्थानी भाषा के एकमात्र सैटेलाइट चैनल गणगौर टेलीविजन ने राजस्थान की भक्ति परंपरा, लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नए आयाम देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम 'हरजसः भक्ति, संस्कृति अर लोक परंपरा रो मधुर संगम' का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम के पहले एपिसोड की रिकॉर्डिंग रविवार को हुई, जिसमें बीकानेर की सुप्रसिद्ध भजन मंडली 'श्री सखीज' ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणगौर टेलीविजन के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक पवन अरोड़ा ने 'श्री सखीन' की टीम के स्वागत के साथ किया। इस अवसर पर स्ट्रैटेजिक एडवाइजर शिशिर अवस्थी, क्रिएटिव कंटेंट एडवाइजर अंशु हर्ष तथा ओएसडी डॉ. प्रज्ञा भी मौजूद रहीं। राजस्थान के प्रतिष्ठित भजन गायकों और भक्ति संगीत के कलाकारों को एक मंच पर लाने की सोच के साथ शुरू किए गए इस कार्यक्रम में 'श्री सखीज' की टीम ने भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति दी। अपनी विशिष्ट गायकी और भक्तिभाव के लिए देशभर में पहचान बना चुकी इस मंडली की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुति देने वाली टीम में दीपिका प्रजापत, जया व्यास, निकिता हर्ष, दिशा दूजड़ी, पूजा शर्मा और अक्षरा पुरोहित शामिल रही। वहीं, संगीत संगत में उदित नारायण पारीक ने तबला, राहुल पारीक ने ढोलक, अक्षय पारीक ने कीबोर्ड तथा योगेंद्र गहलोत ने ऑक्टोपैड पर अपनी प्रस्तुत्ति दी।

गणगौर टेलीविजन के अनुसार, 'हरजस' के अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख भजन गायकों और भक्ति संगीत कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि राजस्थान की समृद्ध लोक भक्ति परंपरा को व्यापक मंच मिल सके। कार्यक्रम में रिकॉर्ड किए गए भजन और विशेष प्रस्तुतियां शीघ्र ही गणगौर टेलीविजन पर प्रसारित की जाएंगी, जिन्हें राजस्थान सहित देशभर के दर्शक देख सकेंगे। 'हरजस' केवल एक सांगीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान की आध्यात्मिक चेतना, लोक संस्कृति और भक्ति परंपरा का ऐसा मंच है, जो दर्शकों को अपनी माटी, संस्कृति और ईश्वर भक्ति से जोड़ने का प्रयास करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery