Sunday, June, 28,2026

सोनी अस्पताल के CEO समेत तीन पर एफआईआर

जयपुर: जयपुर के सोनी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) और एक कार्डियोलॉजिस्ट के खिलाफ गांधी नगर थाने में कोर्ट के इस्तगासे के जरिए एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल पारीक की शिकायत पर दर्ज हुई है। शिकायत में अस्पताल प्रबंधन पर फर्जी हस्ताक्षर कर मरीज का इलाज दिखाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और मरीजों की जान से खिलवाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डॉ. पारीक में ने शिकायत में बताया कि वे 30 वर्ष से अधिक समय से हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। दिसंबर 2020 में उन्होंने सोनी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष के रूप कार्यभार संभाला था। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन उन पर एक विशेष कंपनी के स्टेंट मरीजों को लगाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने दावा किया कि संबंधित स्टेंट लगाने के बाद कुछ मरीजों में गंभीर चिकित्सकीय दिक्कतें सामने आईं, जिसके बाद उन्होंने ऐसे स्टेंट लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पहले उनका भुगतान रोक दिया और 13 जनवरी को काम करने से मना कर दिया।

शिकायत के अनुसार, 15 जनवरी को अस्पताल प्रशासन ने नोटिस जारी कर हृदय रोग से जुड़े सभी मरीजों को दूसरे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विभावासु गौड़ के अधीन भर्ती करने की घोषणा कर दी। इसके बाद उनके अधीन कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ।

मरीज की बेटी के क्लिनिक पहुंची तो खुला राज

डॉ. पारीक का आरोप है कि कुछ समय बाद संतोष जौहरी नामक मरीज की बेटी अस्पताल के दस्तावेज लेकर उनके क्लिनिक पहुंची। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि 17 जनवरी को मरीज का इलाज उनके नाम से दर्शाया गया है, जबकि उस समय वे अस्पताल में कार्यरत नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दस्तावेजों पर उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उनके नाम का उपयोग कर मरीज का इलाज दर्शाया गया। दावा है कि मरीज की मृत्यु के बाद जारी दस्तावेजों में भी उनके नाम का उल्लेख किया गया, जबकि उन्होंने उसका कोई उपचार नहीं किया था।

कूटरचित दस्तावेज तैयार किए

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनके नाम का दुरुपयोग किया। कोर्ट के आदेश पर गांधी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery