Monday, March, 23,2026

बहुआ के नाम पर लोगों को डराकर लूटने का खेल

जयपुर: दिल्ली-अजमेर हाईवे पर पिछले कई सालों से यात्री परिवारों को निशाना बनाकर बहुआ और श्राप के नाम पर जबरन पैसे ऐंठने वाला फर्जी किन्नर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए।

ये फर्जी किन्नर यूट्यूब वीडियो देखकर किन्नरों की बोल-चाल, हाव-भाव और आशीर्वाद का पूरा नाटक सीखते थे। फिर असली जैसे दिखने वाले कित्रर बनकर यह टोली टोल नाकों और सिग्नल पर वाहन रुकते ही यात्री परिवारों पर बहुआ देते हुए टूट पड़ती थी। इन्हीं बहुआओं के नाम पर डराकर हर माह लाखों रुपए की वसूली का खेल चल रहा था। रोजाना प्रत्येक फर्जी किनर के लिए 5 हजार रुपए तक की वसूली का लक्ष्य रखा जाता था। पूरा गिरोह मिलकर रोज 5 से 20 हजार रुपए तक ऐंठता और महीने में लाखों रुपए की कमाई करता था। कमाई का बड़ा हिस्सा नशे, शराब और अन्य शौक में उड़ा दिया जाता था।

असली किन्नर का सहयोग

जांच में पता चला कि गिरोह असली किन्नरों का भी सहयोग लेता था। एक असली किन्नर की सरगना बनाकर रखा गया था, जो फर्जी सदस्यों को 'पॉलिश' देती थी। असली किन्नरों के तौर-तरीके, रहन-सहन और बातचीत सिखाती थी। गिरोह के अधिकांश सदस्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से थे।

यात्री परिवारों पर खास नजर

एसीपी वैशाली नगर अनिल शर्मा ने बताया कि गिरोह की रणनीति बेहद चालाक थी। मुख्य रूप से उन वाहनों को रोका जाता था, जिनमें बच्चे, महिलाएं या पूरा परिवार होता था। बहुआ देने के बहाने डराते-धमकाते, श्राप की धमकी देते और नकदी मांगते थे। विरोध करने पर गाली-गलौज, बदसलूकी और वाहन के शीशे पीटने जैसी हरकतें की जाती थीं। नई गाड़ियां देखते ही उनके आगे बैठ जाते और पैसे मिलने तक हटते नहीं थे। नवविवाहित जोड़ों के हाथों में मेहंदी देखकर उनसे ज्यादा रकम ऐंठी जाती थी।

टोल पर वसूली हमारा कल्चर नहीं: पुष्पा माई

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पुष्पा माई ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, "सिग्नल और टोल नाके पर वसूली हमारा कल्चर नहीं है। किन्नर समाज का काम बच्चों की बधाई देना और शादियों में आशीर्वाद देना है। अपराध चाहे किसी भी लिंग का व्यक्ति करे, अपराध ही है।" पुष्मा माई ने बस स्टैंड और ट्रेनों में भी ऐसी घटनाओं का जिक्र किया और सरकार से स्वरोजगार योजनाओं के जरिए किन्नर समाज को सकारात्मक क्षेत्रों में लाने की अपील की।

कार्रवाई के बाद नकली किन्नर गायब

16 मार्च को चित्रकूट थाना पुलिस की कार्रवाई में असली किन्नर समेत 8 नकली किन्नर पकड़े गए थे। इस कार्रवाई के बाद 200 फीट रोड और आस-पास के इलाकों में नकली किन्नर गायब हो गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery