Sunday, July, 26,2026

द्रव्यवती नदी की चिंता किसे है, सबका ध्यान सिर्फ द्रव्य पर

जयपुर: राजधानी की द्रव्यवती नदी के संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्याकरण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब निर्धारित समय पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं मिले। जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता की कमी बताते हुए नाराजगी जाहिर की और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। बैठक में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा शुक्रवार सुबह 11 बजे नियत समय पर पहुंच गए। अधिकारियों की ओर से नदी से संबंधित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों पर प्रस्तुतीकरण दिया जा रहा था, लेकिन जिला कलेक्टर, जेडीसी और नगर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति चर्चा का केंद्र बन गई।

गैरहाजिरी से भड़के सांसद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पूछकर कार्य नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर, कमिश्नर, जेडीसी सभी ने एक ही दिन छुट्टी ले ली है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बैठक की सूचना पहले से थी, इसके बावजूद प्रमुख अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि सभी वरिष्ठ अधिकारी एक साथ अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में द्रव्यवती नदी की चिंता किसे है, सबका ध्यान सिर्फ द्रव्य पर है।'

कार्यक्रम की तिथि प्रशासन ने स्वयं तय कीः राव राजेंद्र सिंह

जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यक्रम की तिथि प्रशासन ने स्वयं तय कर आमंत्रण भेजा था। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों का अनुपस्थित रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विषय पर गंभीर चर्चा के लिए मंच तैयार किया गया है तो संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए। सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यह रवैया लगातार जारी रहा तो जनप्रतिनिधि विशेषाधिकार से जुड़े विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। जयपुर ग्रामीण सांसद ने कहा कि दिशा की पिछली तीन-चार बैठकों से ऐसा ही हो रहा है। प्रशासन खुद तिथि और समय तय करता है। इस पर जनप्रतिनिधि तो पहुंच जाते है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी नहीं आते हैं।

लोकसभा में उठाएंगे मुद्दाः मंजू शर्मा

जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि इस मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा और लोकसभा में भी उठाएंगे।

एक घंटे बाद पहुंचे कलेक्टर

जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बीच जिला कलेक्टर संदेश नायक करीब एक घंटे की देरी से सभागार पहुंचे। इसके बाद औपचारिक रूप से चर्चा आगे बढ़ सकी। हालांकि जेडीए और नगर निगम के शीर्ष अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए और उनकी जगह अधीनस्थ अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व किया। गौरतलब है कि 18 मई को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में द्रव्यवती नदी की सफाई, अतिक्रमण हटाने और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उसी दौरान सुझावों के आधार पर अलग से विस्तृत समीक्षा करने का निर्णय लिया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery