Tuesday, May, 26,2026

सरकार गाव-गराब, किसान व महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धः दीया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को जयपुर और चौमूं क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने संगठन सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। दीया कुमारी ने खातीपुरा मंडल के वार्ड-21 में करीब 3.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं, भवानी निकेतन मंडल के वार्ड-17 में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते  हुए कहा कि राज्य सरकार विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। दोनों स्थानों पर आयोजित वार्ड कार्यशालाओं में उपमुख्यमंत्री ने पार्टी संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery