Monday, March, 16,2026

ठगी के आरोपी को भेजा JC

जयपुर: आम निवेशकों को बेहतर प्रतिफल का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले डीजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के निदेशक प्रकाश चंद जैन को अब जेल में सलाखें गिननी होंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को चार दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी प्रकाश चंद जैन को विशेष अदालत में पेश किया। पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रार्थना की। विशेष अदालत सीबीआई क्रमांक-3, जयपुर के न्यायाधीश खगेंद्र कुमार शर्मा ने ईडी की प्रार्थना स्वीकार करते हुए आरोपी को 12 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपए एकत्र करने के बाद उन्हें ठगने के आरोप में डीजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के निदेशक प्रकाश चंद जैन को ईडी अधिकारी अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर 27 जनवरी को जयपुर लाए थे। इस मामले में ईडी भोपाल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

आरोप है कि डीजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के संचालकों ने मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के रूप में कई फर्मों की स्थापना कर निवेशकों को धोखा दिया। एसटीएफ ने इस मामले में प्रकाश चंद जैन के साथ उसके भाई रवि जैन को भी आरोपी बनाया है। रवि जैन के दुबई फरार होने के बाद वहां से कंपनी संचालन और ठगी की राशि को रियल एस्टेट व अन्य व्यवसायों में निवेश किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच ईडी विभिन्न कोणों से कर रही है। गौरतलब है कि प्रकाश चंद जैन और उसके भाई रवि जैन पर जयपुर में ट्यूलिप ग्लोबल कंपनी के नाम से फर्म बनाकर राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के भी आरोप हैं। इस संबंध में अनेक प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद ठगे गए निवेशकों को अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery