Monday, March, 16,2026

कहा- मेरा व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था, भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी

जयपुर: दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा से अभद्र व्यवहार के मामले में दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा ने माफी मांगते हुए खेद जताया है। विधानसभा में मंगलवार को स्पीकर ने तहसीलदार का माफीनामा पढ़कर सुनाया। देवनानी ने कहा कि विधायक ने अपने अपमान की शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए दौसा कलेक्टर से बात की और तहसीलदार को बुलाकर पूरे मामले पर चर्चा की। जांच के बाद पाया गया कि तहसीलदार का व्यवहार जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं था। इसके बाद तहसीलदार ने माफीनामा भेजा है। उसमें लिखा कि 2 फरवरी को मैंने दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ जैसा व्यवहार किया था, वह गरिमापूर्ण नहीं था। मुझे इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं और भविष्य में इस तरह के व्यवहार के पुनरावृत्ति नहीं होगी।

माफीनामा देखूंगा

विधायक डीडी बैरवा ने विधानसभा में उनके साथ हुए व्यवहार का मामला उठाते हुए तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। माफीनामे के बाद बैरवा ने कहा कि मैंने कार्रवाई की मांग की थी। लिखित में माफीनामा दिया है, जिसे सभी ने स्वीकार किया है। मैने माफीनामा प्राप्त करने के लिए विधानसभा सचिवालय को लिखित में दिया है। उसके बाद देखूंगा की क्या-क्या लिखा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery