Saturday, April, 25,2026

शिविर से तैयार हो रही कांग्रेस की चुनावी रणनीति

जयपुर: जयपुर के कूकस में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर में कांग्रेस की आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक मजबूती और जमीनी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सभी जिलों से आए 200 चयनित जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ये प्रशिक्षित प्रतिनिधि विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। अगले तीन महीनों में करीब 2 लाख पंचायत और निकाय चुनाव से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे कांग्रेस का माइक्रो मैनेजमेंट और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार मॉडल माना जा रहा है।

संगठन की रीढ़ तैयार करते हैं शिविर

अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन की रीढ़ तैयार करते हैं और मजबूत वैचारिक कैडर खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विश्वास, संवाद और जमीनी सक्रियता ही राजनीतिक सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे ही प्रशिक्षण शिविरों से निकलकर नेतृत्व विकसित होता है।

बूथ मैनेजमेंट को बताया चुनावी आधार

टीकाराम जूली ने बूथ प्रबंधन को चुनावी जीत की सबसे अहम कड़ी बताया और 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' जैसे अभियानों पर जोर दिया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने नेतृत्व कौशल और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
यह शिविर कांग्रेस के लिए केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक पुनर्गठन और चुनावी रणनीति का मजबूत आधार माना जा रहा है, जो आगामी चुनावों में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery