Tuesday, June, 09,2026

सीएम ने किया अजेय का अभिनंदन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अजेय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान संगठनात्मक विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। यह शिष्टाचार भेंट भाजपा संगठन व सरकार के बीच बेहतर समन्वय और आगामी राजनीतिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अजेय कुमार के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी महत्वपूर्ण मुलाकात रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery