Thursday, April, 10,2025

पंजे ने देश को खराब किया, केवल भ्रष्टाचार फैलाया

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कुचामनसिटी दौरे पर रहे। यहां उन्होंने बाईपास रोड पर पूर्व सरपंच भंवराराम कड़वा की मूर्ति का अनावरण किया और सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में केवल भ्रष्टाचार फैलाया और देश को नुकसान पहुंचाया। सीएम ने भारत माता की जय के नारे के बाद कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "ये पंजा मत दिखाओ, इसी पंजे ने देश को खराब किया है।" सीएम ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए विकास और सेवा की भावना से काम करने का संकल्प जताया। सीएम ने पूर्व सरपंच भंवराराम कड़वा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

4 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों का दर्द समझते हुए कहा कि राजस्थान को जल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का उद्देश्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियों की भी घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery