Saturday, August, 22,2026

पर्यटन सहयोग, एआई और निर्बाध यात्रा पर सदस्य देशों की सहमति

जयपुर: भारत की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक शुक्रवार को 'ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों के कम्युनिके-2026 यानी 'जयपुर घोषणा पत्र' को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ संपन्न हुई। घोषणा पत्र में ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए व्यापक रूपरेखा तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। यह बैठक भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पर्यटन ट्रैक के समापन का महत्वपूर्ण चरण रही। इस वर्ष पर्यटन सहयोग के लिए Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर आधारित विकास को थीम बनाया गया था।

पर्यटन लोगों को जोड़ता है: गजेंद्र सिंह शेखावत

बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की यात्रा में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन विकास का लाभ केवल बड़े आर्थिक केंद्रों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि छोटे शहरों, गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन होटल, होमस्टे, टैक्सी संचालको, गाइड, कारीगरों, बुनकरों, किसानों, उद्यमियों
और पर्यटन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लाखों परिवारों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करता है। शेखावत ने कहा, 'पर्यटन अंतत लोगों को जोड़ता है। यह समुदायों के लिए अवसर पैदा करता है, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सक्षम बनाता है और विभिन्न देशों के नागरिकों को सरकारों के औपचारिक संबंधों से आगे बढ़कर एक दूसरे को समझाने का अवसर देता है।'

चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर

जयपुर घोषणा पत्र में चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और पर्यटन, सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान और निर्वाध यात्रा सुविधा शामिल हैं। घोषणापत्र में पर्यटन क्षेत्र में जिम्मेदार, सुरक्षित और मानव-केंद्रित एआई तथा डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। पर्यटन योजना, गंतव्य प्रबंधन, पर्यटक सेवाओं, बहुभाषी संवाद और यात्रा सुविधा में तकनीक के इस्तेमाल के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

4 देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें

पर्यटन मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत ने ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ द्विपक्षीय बैठके भी कीं। इन बैठकों में संबंधित देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के साथ पर्यटन सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और यूएई के पर्यटन मंत्रियों सहित चीन, इथियोपिया, इंडोनेशिया और रूस के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार और संयुक्त सचिव हरिकिशोर एस. सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

जयपुर की विरासत से रूबरू होंगे प्रतिनिधि

बैठक के दौरान विदेशी मंत्रियों और प्रतिनिधियों के लिए जयपुर की पारंपरिक कला, शिल्प और समुदाय आधारित पर्यटन पहलों को भी प्रदर्शित किया गया। 22 अगस्त को प्रतिनिधि हवामहल, सिटी पैलेस और आमेर किले जैसे जयपुर के प्रमुख विरासत स्थलों का दौरा करेंगे और शहर की स्थापत्य, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत से रूबरू होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery