Thursday, March, 19,2026

सैफ, तब्बू और सोनाली समेत फिल्मी सितारों के खिलाफ फिर होगी सुनवाई

जयपुर / जोधपुर: जोधपुर के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में राजस्थान सरकार ने बरी की गई फिल्मी हस्तियों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में लीव-टू-अपील दायर की है। सरकार ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ पुनः सुनवाई की मांग की है। यह अपील जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की अदालत में दायर की गई है। कोर्ट ने इसे संबंधित अन्य मामलों के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता महिपाल विश्नोई के मुताबिक, यह मामला 1 अक्टूबर 1998 को कांकाणी गांव में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार से जुड़ा है। अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। सरकार ने सलमान खान की सजा से जुड़े मामले को भी इसी अपील में शामिल करने के लिए ट्रांसफर पिटीशन की मांग की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery