Thursday, March, 19,2026

'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया' की जरूरत

उदयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' से आगे बढ़ते हुए अब 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया' का नारा अपनाना समय की आवश्यकता है। इसके माध्यम से भारत को विकास के नए पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने अपने प्राचीन ज्ञान, वर्तमान प्रतिभा और उपलब्ध संसाधनों पर विश्वास रखते हुए शोध एवं विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। देवनानी बुधवार को उदयपुर के देबारी स्थित होटल लोटस काउंटी में पश्चिम क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का विषय 'स्वदेशी, आर्थिक राष्ट्रवाद एवं तकनीकी राष्ट्रवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत' था। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कोठारी, राजेंद्र सिंह शेखावत एवं डॉ. पंकज मित्तल उपस्थित रहे।

भारत बनेगा विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था

देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारत में प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर इकाई हुआ करता था, जो उत्पादन के साथ-साथ ज्ञान और स्वावलंबन के केंद्र भी थे। आज आवश्यकता है कि हम उसी भावना को पुनर्जीवित करते हुए भारत में ही तकनीकी दक्षता विकसित करें और पूर्ण उत्पादन क्षमता हासिल करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर आने की संभावना है।

कुलगुरु विश्वविद्यालय की धुरी

भारत को महाशक्ति कहने के बजाय मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करने पर जोर देते हुए देवनानी ने कहा कि भारत किसी पर शासन करने का इच्छुक नहीं है, बल्कि मानव कल्याण के लिए विश्व का मार्गदर्शन करना चाहता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शोध कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और देश का भविष्य गांवों में निहित है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery