Thursday, March, 19,2026

बिरला सहित केंद्रीय मंत्रियों से मिले खर्रा

जयपुर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मंत्री खर्रा ने बैठक में राजस्थान में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ आमजन को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखा। उन्होंने नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए त्वरित समाधान की विशेष मांग की। उन्होंने शाहपुरा-रींगस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण तथा इसे फोरलेन में विकसित कर राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग की। इसके पूर्ण होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery