Thursday, March, 19,2026

नई लाइनें और डबल ट्रैक को हरी झंडी

जयपुर: राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने कई नई लाइन और दोहरीकरण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतिम सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्य परियोजनाओं में नीमच-सिंगोली बेंगू-रावतभाटा-कोटा, मंदसौर प्रतापगढ़-घाटोल-बांसवाड़ा तथा नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद अलीराजपुर-नंदुरबार नई रेल लाइनें शामिल हैं। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़-मावली-देबारी खंड पर दोहरीकरण कार्य भी प्रस्तावित है।

अधिग्रहण पूरा हो चुका है और नीमच-बड़ी सादड़ी नई लाइन (48 किमी) और मावली-देवगढ़ आमान परिवर्तन (83 किमी) परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इनमें भूमि कई बड़े पुल व आरयूबी तैयार किए जा चुके हैं। वहीं, अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण (178 किमी) परियोजना 1,635 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन है, जिसमें स्टेशन भवन और अन्य संरचनाओं का काम जारी है। इसके अलावा उमरा-उदयपुर-देबारी दोहरीकरण परियोजना को दिसंबर 2025 में 492 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति दी गई है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंत्री के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 तक राजस्थान में कुल 28 रेल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 13 नई लाइन, 5 आमान परिवर्तन और 10 दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery