Tuesday, June, 09,2026

फेक न्यूज के खिलाफ भाजपा बनाएगी मजबूत रणनीति

जयपुर: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया विभाग और प्रवक्ता पैनलिस्टों की संगठनात्मक बैठक लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को उसी भावना के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विचारों के निरंतर आदान-प्रदान से संगठन मजबूत होता है और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बैठक में अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 'मेरी सरकार-सबसे अच्छी सरकार' की भावना के साथ गांव-ढाणी, चौपाल और सोशल मीडिया तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन हित की बातें सार्वजनिक रूप से रखी जाएं और पार्टी अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और किसान हितैषी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को आमजन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने बताया कि आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यूज का प्रभावी जवाब देने और उसकी सच्चाई जनता के सामने लाने के उपायों पर भी मंथन किया गया।

सोशल मीडिया निभा रहा है अहम भूमिका

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी संवाद व्यवस्था में निहित है। मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग आज संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी विभाग संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया विभाग संयोजक हिरेंद्र कौशिक, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery