Sunday, April, 05,2026

राखी राठौड़ की टीम में 'सोशल इंजीनियरिंग' और 'नए चेहरों' पर जोर

जयपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में कुल 48 चेहरों को जगह दी गई है, जिसमें अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों और विभिन्न सामाजिक समीकरणों का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। टीम में 'मन की बात' संयोजक और प्रशिक्षण प्रभारी भी शामिल किए गए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष

ज्योति मिश्रा (जयपुर), डॉ. शानू यादव (अलवर), अनुराधा माहेश्वरी (जयपुर), अंजू सैनी (श्रीगंगानगर), रेखा परिहार (भीलवाड़ा), सुनीता व्यास (कोटा), विजय लक्ष्मी (बालोतरा) और शिखा वेद (चूरू), निकिता राठौड़ (सीकर) ये कुल 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश महामंत्री

संगठन के काम काज को गति देने के लिए डॉ. अरूणा सिहाग (झुंझुनूं), डॉ. मूर्ति मीणा (दौसा) और डॉ. रजनी गावड़िया (नागौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश मंत्री

जयश्री दाधिच, हंसिका गुर्जर, अमरावती शर्मा, शीला चन्दन जाटव और सीमा अखावत सहित कुल 8 नेताओं को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया और आई.टी.

पूजा गुरनानी को आई.टी. संयोजक और सुषमा सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम

डॉ. मंजू मेघवाल को प्रशिक्षण प्रभारी और डॉ. नीलम मूंदड़ा को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मन की बात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समन्वय के लिए उमा शर्मा को संयोजक और वीणा कुमारी दशोरा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery