Monday, June, 08,2026

विकास और सुशासन से बदली राजस्थान की तस्वीरः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा चुनाव-2026 की रणनीति, सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और ऋतु बनावत भी बैठक में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन का संकेत माना जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पहली बार विधायक दल के साथ औपचारिक संवाद किया।

उन्होंने विधायकों और मंत्रियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाना संगठन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष से भी कम समय में कांग्रेस सरकार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान लगातार बिजली बेचने की स्थिति में पहुंच गया है और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय पंचायत से संसद तक कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन आज राजस्थान में उसका राजनीतिक दायरा सिमट गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में सभी विधायकों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

बैठक से पहले भाजपा विधायकों ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अधिकांश विधायक बस के माध्यम से एक साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में सवार होकर सीएमआर पहुंचे, जबकि मंत्री सुरेश सिंह रावत पैदल पहुंचकर चर्चा का विषय बने। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से जोड़ते हुए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery