Tuesday, August, 12,2025

सावन मास शिव भक्ति और आत्मिक शुद्धि का समयः मदन राठौड़

जयपुर: सावन माह के पहले सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित गलता तीर्थ में बाबा त्रिगुण महादेव का पूजन और अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। साथ ही, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल, दूध, पुष्प व बेलपत्र से भगवान शिव की आराधना की। राठौड़ ने श्याम डूंगरी स्थित त्रिगुण महादेव मंदिर में कल्पवृक्ष जोड़े का भी पूजन किया और श्रद्धा के साथ शिव महिमा का गुणगान किया। राठौड़ ने कहा कि सावन मास शिव भक्ति और आत्मिक शुद्धि का समय है, जो समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राठौड़ ने इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, शास्त्री नगर और ताड़केश्वर महादेव मंदिर, चौड़ा रास्ता में भगवान शिव का अभिषेक कर शांति, सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने चमत्कारेश्वर मंदिर में दुग्धाभिषेक कर भंडारे में सेवा दी और प्रसादी वितरित की। विधायक शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में शिव पूजन का विशेष महत्व है और यह अनुभव उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्रोई ने हाथोज धाम (कालवाड़ रोड) स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने दक्षिणमुखी बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य गोविंद नारायण भातरा ने अभिषेक सम्पन्न कराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery