Tuesday, June, 09,2026

21 जून तक चलेंगे जनसंपर्क और जनकल्याण अभियान

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक जनसंपर्क और जनकल्याण अभियान शुरू करेगी। 'बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' थीम पर आधारित यह अभियान 21 जून तक चलेगा। राजस्थान में भाजपा संगठन और सरकार ने इसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी भाजपा विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जनता तक पहुंचाया जाएगा। राजस्थान में अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक खेती, कार्यशालाएं और योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे।

योग दिवस के साथ होगा अभियान का समापन

अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। प्रत्येक मंडल में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां संभव होगा, वहां एक सप्ताह के योग प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। सभी कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होंगे।

CM और मंत्री देंगे जनता को जानकारी

अभियान के तहत 9 से 12 जून के बीच मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। राजस्थान में भी सरकार और संगठन के वरिष्ठ नेता विभिन्न मंचों पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

संगठन को दिए गए विशेष निर्देश

भाजपा ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर विशेष टोलियों के गठन के निर्देश दिए हैं। मीडिया और सोशल मीडिया अभियान को भी समानांतर रूप से चलाया जाएगा। पार्टी ने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, कार पूलिंग को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया है।

MLA-MP करेंगे अपने क्षेत्र में एक दिन प्रवास

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन प्रवास करेंगे, जबकि विधायक अपने क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में एक दिन बिताकर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करेंगे। भाजपा ने प्रत्येक जिले में कम से कम 500 प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery