Saturday, July, 25,2026

प्रदेश भाजपा का संगठन चुनाव अगले सप्ताह तक भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम आएंगे सामने

जयपुर : प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनावों में मंडल अध्यक्षों के बाकी बचे नामों और 44 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी की एक्सरसाइज लगातार जारी है। अब मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बीच माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को हुई संगठन की बैठक के बाद अब करीब 30 से 32 जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर सर्वसम्मित बनती दिखाई दे रही है। हालांकि पहले जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर हर जिले से चार-चार नाम भेजे गए थे। अब इनमें से दो नाम कम कर सिर्फ दो नामों के पैनल पर विचार चल रहा है। इनमें से एक नाम चुनकर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की कवायद चल रही है। ऐसे में अगले सप्ताह तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा संभव है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ स्पष्ट कर चुके है कि जिला अध्यक्ष निर्वाचन में सर्व सम्मति के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि कई बार एक राय होने में समय भी लगता है। संगठन चुनावों में भाजपा अपने काम को लेकर अभी पीछे है। 51 हजार 736 बूथों में से पार्टी अभी करीब 42 हजार से अधिक बूथ समितियां के ही चुनाव करवा पाई है। पार्टी के 9 हजार से अधिक बूथों की बूथ समितियां अभी भी गठित होना बाकी है। वहीं पार्टी के कुल 1132 मंडल में से अभी करीब 850 मंडल अध्यक्षों की ही घोषणा हो पाई है। ऐसे में 250 से अधिक मंडलों में अभी भी पदाधिकारी तय नहीं हो पाए। हालांकि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा था कि पहले पूरे मंडल अध्यक्ष घोषित करें और फिर ही जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा हो। लेकिन अब जिस तरह से कई जगह से मंडल अध्यक्ष के नामों को लेकर आपत्ति सामने आई है। उसके बाद माना जा रहा है कि शत- प्रतिशत मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने से पहले ही जिलाध्यक्षों के नाम सामने आ जाएंगे।

संगठन में बदलाव लगभग तय

ऐसा माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव करेगी। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बने रह सकते है। वहीं भाजपा के मोर्चों में नई कार्यकारिणी दिखाई देगी। इनमें भाजपा युवा मोर्चा में विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे। भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर सियासी लॉबिंग भी जारी है। बैठक में कमेटी ने सियासी और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए नामों पर चर्चा करके अंतिम दो नामों की सूची तैयार की है। जातिगत व सियासी समीकरणों को देखते हुए जिलाध्यक्ष तय किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 से 60 की उम्र लागू की गई है। पैनल के नाम फाइनल करने के लिए सूची केंद्रीय नेतृत्व तक भेजी जा सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery