Thursday, February, 26,2026

विपक्ष का वॉकआउट, ... तो मासूम की जान नहीं जाती: जूली

जयपुर: विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान बीकानेर जिले में आठ साल की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का मामला गूंजा। सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम गेदर ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाया, जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

विधायक गेदर ने कहा कि कोलायत उपखंड के एक गांव में बोर्ड परीक्षा देने जा रही बालिका के साथ रास्ते में दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना कथित रूप से थाने से महज 200 मीटर दूर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के पास शराब का ठेका संचालित है और सीमावर्ती क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित स्थानीय लोग तीन दिन से मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उस समय सदन में गृह मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री की अनुपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल जवाब की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप कर सरकार की ओर से जवाब दिलाने का आश्वासन दिया, तब सदन में हंगामा शांत हुआ।

कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठितः बेढम

करीब 40 मिनट बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, पूर्व अपराधियों से भी जानकारी ली जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रदेश में रोज 15 दुष्कर्म के मामले आ रहे

जवाब से असंतुष्ट जूली ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 11 हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं और रोजाना औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर ध्यान देते तो इस मासूम की जान नहीं जाती। इस पर सत्ता पक्ष ने राजनीति करने का आरोप लगाया। मंत्री बेढम ने कहा कि संवेदनशील मामले पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

प्रेम विवाह में माता-पिता की अनुमति सहित कई मुद्दे उठाए

आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने प्रेम विवाह के मामलों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच प्रेम विवाह में अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य की जाए, जिससे सामाजिक और पारिवारिक ताना-बाना सुरक्षित रहे। बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने 'जितनी आबादी, उतनी भागीदारी' के सिद्धांत पर ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण देने की मांग की। पाली विधायक भीमराज भाटी ने महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पाली स्थित जूनी कचहरी को विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में इसे आधिकारिक रूप से जन्मस्थल घोषित किया गया था और यहां मूर्ति भी स्थापित की जा चुकी है। अब इस स्थल को उचित सम्मान दिलाने के लिए विकसित किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery