Thursday, May, 14,2026

यमुना जल समझौते और RRTS पर बनी सहमति

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर यमुना जल समझौते, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), जल प्रबंधन और कई विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार के साथ बेहतर समन्वय से राजस्थान में जल, परिवहन और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी मिलेगी। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में राजस्थान को हरियाणा के रास्ते दिल्ली से जोड़ने वाली RRTS परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इस परियोजना से भिवाड़ी, नीमराणा, अलवर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यमुना जल परियोजना की प्रक्रिया तेज

यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन परियोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार ने संयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर हरियाणा सरकार को भेज दी है। हरियाणा सरकार ने भी अधिकांश टैपिंग पॉइंट्स की जानकारी साझा कर दी है। अब संशोधित DPR को केंद्रीय जल आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद तकनीकी परीक्षण और मंजूरी की प्रक्रिया शुरू होगी। यह परियोजना पूरी होने पर चूरू, सीकर, झुंझुनूं समेत कई जल संकटग्रस्त जिलों को राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में राजस्थान-हरियाणा सीमा से जुड़े भिवाड़ी क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर भी चर्चा हुई। दोनों राज्यों ने स्थायी समाधान के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति जताई। बैठक में किशाऊ, लखवार और रेणुका जैसी जल भंडारण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राजस्थान को लगभग 201 एमसीएम अतिरिक्त जल मिलने की संभावना है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश में दीर्घकालिक जल सुरक्षा मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery